फिल्मी दुनिया का सबसे अवॉर्ड ऑस्कर 2023 शुरू होने में चंद ही लम्हे और बचे हैं। इस अवॉर्ड शो का इंतजार केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के सभी देशों को भी है। इस बार भारत से तीन फिल्मों को ऑस्कर की रेस में शामिल किया गया है। इस बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म भी ऑस्कर में नॉमिनेट हुई है, लेकिन यह कोई भारतीय फिल्म नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म है। जैकलीन इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने अमेरिका पहुंच गई हैं, जहां से उनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है।
फिल्म की टीम के साथ साझा की तस्वीरें
हाल ही में, जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ की टीम के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में जैकलीन ब्लू कलर के आउटफिट वियर किए नजर आ रही हैं। इस खास मौके के लिए जैकलीन ने ब्रालेट के साथ नेवी ब्लू कलर का पैंट सूट के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।
Pre Oscars dinner with team 'Tell it like a Woman' and some more beautiful people!#AnneWatanabe @MiraSorvino @falgunipeacock @shanepeacock #AndreaIervolino #ChiaraTilesi #NamitaAlexander @_cbackus #MonicaBacardi ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/xhX3eA0jAI
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) March 12, 2023
बेहद खूबसूरत नजर आईं अभिनेत्री
इन तस्वीरों जैकलीन बेहद खुश नजर आ रही हैं। यही नहीं, ट्विटर पर भी जैकलीन ने प्री ऑस्कर डिनर के दौरान की फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में जैकलीन के साथ जापानी मॉडल एने वॉटनेब, एक्ट्रेस मीरा सोरविनो, इंडियन फैशन डिजाइनर फालगुनी, शेन पिकॉक और फिल्म मेकर एंड्रिआ इर्वोलीनो भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में जैकलीन ने लिखा, ‘टेल इट लाइक अ वुमन की टीम और कुछ खूबसूरत लोगों के साथ प्री ऑस्कर डिनर।’
Kapil Sharma : पत्नी गिन्नी चतरथ से जुड़े सवाल पर कंफ्यूज हुए कपिल शर्मा, वायरल हुआ वीडियो
फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ फिल्म ऑस्कर के लिए हुआ नॉमिनेट
इन तस्वीरों पर फैंस जैकलीन को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। जैकलीन की फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कई सारी शॉर्ट मूवीज शामिल थीं। इस फिल्म को दुनियाभर के अलग-अलग डायरेक्टर्स ने मिलकर बनाया था, जिसमें भारतीय फिल्म डायरेक्टर लीना यादव का नाम भी शामिल है। जैकलीन की इस फिल्म को उसी बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया है जिस कैटेगिरी में एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर भी नॉमिनेटेड है।