फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के डांस स्टेप को मैच नहीं कर पा रही थीं जैकलीन, देखें बार-बार कैसे दे रही थीं रीटेक

Mon, 21 May 2018 09:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेस-3
बॉलीवुड के चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस-3' का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच इस फिल्म का एक मेकिंग वीडियो सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रेस-3
'रेस-3' को इस बार रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस फिल्म में सबसे बड़ा बदलाव यह किया है कि पिछली 'रेस सीरीज' में  अब्बास-मस्तान ने जहां सैफ अली खान को लीड रोल में रखा था वहीं अब सलमान खान ने उनको रिप्लेस किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
race-3
'रेस-3' का पहला गाना 'हीरिए' हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे अब तक 14 लाख से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं। गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस के बीच काफी अच्छी कैमस्ट्री देखने को मिल रही है। हालांकि इस गाने की मेकिंग का एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

4 of 5
race-3
'हीरिए' गाने में जैकलीन को सलमान खान के डांस स्टेप को फॉलो करने में काफी दिक्कत हुई है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह बार बार डांस स्टेप भूल रही हैं, जबकि जैकलीन एक बेहतरीन डांस हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
race-3
सलमान खान के स्टाइलिस्ट एशले रेबेलो ने इंस्टाग्राम पर इस डांस का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 'हीरिए' गाने का है और इसमें सलमान खान और जैकलीन एक साथ नजर आ रही हैं। जैकलीन डांस स्टेप भूलने के बाद मजाकिया अंदाज में नजर आईं। हालांकि जल्द ही वह अपनी गलती को सुधार लेती हैं और ट्रैक पर लौट आती हैं। आप भी देखिए इस मजेदार वीडियो को....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें