फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड धवन के साथ कानूनी विवाद के बीच, जैकी भगनानी ने 'बीवी नंबर 1' के 27 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Thu, 28 May 2026 04:52 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

27 Years Of Biwi No 1 Amid Legal Dispute: फिल्म 'बीवी नंबर 1' के 27 साल पूरे होने की खुशी में जैकी भगनानी ने कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। जबकि वाशु भगनानी और डेविड धवन एक कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
बीवी नंबर 1-डेविड धवन-वरुण-वाशु भगनानी-जैकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फिल्म 'बीवी नंबर 1' को रिलीज हुए 27 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने फिल्म की यादें ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर और तब्बू जैसे कलाकारों की तारीफ की। साथ ही अपने पिता वाशु भगनानी और डायरेक्टर डेविड धवन के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया।
विज्ञापन

जैकी भगनानी का पोस्ट
जैकी ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे वे फिल्म के सेट पर घूमा करते थे। उन्होंने देखा कि उनके पिता वाशु भगनानी और निर्देशक डेविड धवन मिलकर रूमी जाफरी की लिखी कहानी पर कितना शानदार काम करते थे और सेट पर एक अलग ही जादू बिखेर देते थे।

जैकी ने लिखा सलमान खान की एनर्जी कमाल की थी। करिश्मा कपूर ने बहुत ही बेहतरीन एक्टिंग की थी। सुष्मिता सेन का अंदाज बेहद शालीन था। अनिल कपूर की कॉमेडी टाइमिंग लाजवाब थी। तब्बू का काम भी बहुत ग्रेसफुल था। उन्होंने आगे लिखा कि यह फिल्म किसी खजाने से कम नहीं है। जैकी ने सभी फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने साल से इस फिल्म को लगातार प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'बीवी नंबर 1' के 27 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

'बीवी नंबर 1' की कहानी
'बीवी नंबर 1' पूजा नाम की एक साधारण घरेलू महिला की कहानी है। वह अपने पति प्रेम और दो बच्चों के साथ खुशी-खुशी रहती है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब उसका पति उसे छोड़कर रूपाली नाम की एक खूबसूरत मॉडल के पास चला जाता है। इसके बाद, अपने पति को वापस पाने और उसका ध्यान खींचने के लिए पूजा अपना पूरा लुक बदल लेती है।

विवाद क्या है?
यह जश्न ऐसे समय पर हो रहा है जब जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी और उनकी कंपनी एक बड़े कानूनी विवाद में घिर गई है। यह विवाद आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क़ होना है' के गानों को लेकर है। वाशु का कहना है कि उनकी पुरानी हिट फिल्मों जैसे 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गानों को बिना इजाजत के इस नई फिल्म में दोबारा बनाकर इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इसके खिलाफ बिहार के कटिहार कोर्ट में केस दर्ज कराया है।

वाशु भगनानी इस बात से दुखी हैं कि उनके करीबी दोस्त और डायरेक्टर डेविड धवन ने उनकी फिल्मों के गाने अपने बेटे वरुण धवन की नई फिल्म के लिए इस्तेमाल कर लिए, लेकिन उनसे एक बार पूछा तक नहीं।

 

दूसरी तरफ का पक्ष
इस मामले पर टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी और नई फिल्म की टीम ने एक बयान जारी कर वाशु भगनानी के आरोपों को गलत बताया है। टीम का कहना है कि वाशु भगनानी पुरानी रंजिश के कारण यह सब कर रहे हैं ताकि फिल्म की रिलीज को रोका जा सके।

टिप्स कंपनी का दावा है कि 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क सोना है' जैसे गानों के असली और कानूनी मालिक वही हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मुंबई में बात करने के बजाय वाशु भगनानी ने 2000 किलोमीटर दूर बिहार में केस क्यों दर्ज कराया।
विज्ञापन

'है जवानी तो इश्क होना है' का क्या होगा?
वाशु भगनानी का कहना है कि वह फिल्म की रिलीज को रोकना नहीं चाहते। वह बस इतना चाहते हैं कि मेकर्स या तो उनके गानों के विजुअल्स सीन्स फिल्म से हटा दें या उनसे कानूनी तौर पर इजाजत लें। चूंकि अब यह मामला अदालत में पहुंच चुका है, इसलिए दोनों पक्षों ने आगे इस पर खुलकर बात करने से मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिखेगी बलिदान और एकता की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें