जैकी का पोस्ट
जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर सुभाष घई की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह किसी कार्यक्रम के दौरान अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा, 'सिनेमा के 50 साल।' इसके आगे जैकी ने लिखा, 'मेरे जीवन भर की प्रेरणा, मेरे गुरु और कहानीकार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
अनिल कपूर का पोस्ट
अनिल ने 24 जनवरी को एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर कर सुभाष को जन्मदिन की बधाई दी है। अनिल ने कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर कीं और लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं, सुभाष घई साहब।' आगे अनिल ने लिखा, 'सिनेमा के प्रति आपके जुनून, विचार और उदार स्वभाव ने एक अमिट छाप छोड़ी है।'
अनिल और सुभाष की जोड़ी
जैकी की तरह ही अनिल ने भी फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'राम लखन', 'ताल', और 'युवराज' सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।