फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोई फिल्ममेकर ऐसा नहीं कर पाया…’, जैकी श्रॉफ ने डायरेक्टर फराह खान को इस बात के लिए कहा शुक्रिया

Wed, 01 Apr 2026 03:26 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackie Shroff Thanks Farah Khan: हाल ही में फराह खान के यूट्यूब व्लॉग चैनल पर जैकी श्रॉफ और उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ नजर आए। व्लॉग में जैकी ने फराह खान को एक खास बात के लिए 13 साल बाद शुक्रिया कहा है। जानिए, क्या है वो वजह? 

विज्ञापन
फराह खान, जैकी श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान अपने हालिया व्लॉग के लिए जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ के घर गईं। यहां पर उनकी मुलाकात जैकी श्रॉफ से भी हुई। इस व्लॉग में कृष्णा ने फराह खान के लिए कुकिंग की, अपने बारे में कई बातें भी साझा की हैं। व्लॉग में ही जैकी श्रॉफ भी नजर आए। फराह के बारे में उन्होंने एक खास बात बताई, साथ ही उनका शुक्रिया भी अदा किया। 

अलग ढंग से बड़े पर्दे पर जैकी श्रॉफ को दिखाया

विज्ञापन

जैकी श्राॅफ फराह खान के व्लॉग में कहते हैं, 'फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' में कास्ट करने के लिए मैं तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। तुमने मुझे स्क्रीन पर इतना खूबसूरत दिखाया है, इससे पहले कोई भी फिल्ममेकर ऐसा नहीं कर पाया है।’ अपनी तारीफ सुनकर फराह खान भी मुस्कुरा दीं। 

जैकी श्राॅफ ने बेटी को कहा फराह जैसी बने 
व्लॉग में ही जैकी श्रॉफ ने अपनी बेटी कृष्णा श्रॉफ को कहा कि उसे फराह खान से सीखना चाहिए। वह लोगों को स्टार बनाती है। जैकी श्रॉफ की बेटी भी प्रोडक्शन लाइन में जाना चाहती हैं। हाल ही में जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा एक रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आई थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैकी बने थे स्टाइलिश विलेन 
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म को फराह खान ने निर्देशित किया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने चरण ग्रोवर नाम के विलेन का रोल किया था, जिससे शाहरुख खान का किरदार और उनके साथी बदला लेते हैं, करोड़ों के हीरे चुराते हैं। फिल्म में खूब कॉमेडी, एक्शन दर्शकों को देखने को मिला था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें