फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ ने पृथ्वीराज कपूर की 54वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, लिखा- 'हमेशा हमारे दिलों...'

Fri, 29 May 2026 11:42 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prithviraj Kapoor 54th Death Anniversary: जैकी श्रॉफ ने पृथ्वीराज कपूर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। जैकी ने सोशल मीडिया पर पृथ्वीराज की एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ - पृथ्वीराज कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने आज भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार पृथ्वीराज कपूर को उनकी 54वीं पुण्यतिथि पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जैकी ने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन

जैकी ने दी पृथ्वीराज कपूर को श्रद्धांजलि
जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वीराज कपूर की एक पुरानी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पृथ्वीराज कपूर सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ जैकी ने एक प्यारा सा संदेश लिखा, 'पृथ्वीराज कपूर जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'

भारतीय सिनेमा के स्तंभ
पृथ्वीराज कपूर को भारतीय सिनेमा और थिएटर की शुरुआत करने वाले मुख्य लोगों में गिना जाता है। पृथ्वीराज का जन्म 3 नवंबर, 1906 को हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बिना आवाज वाली फिल्मों (मूक फिल्मों) के दौर से की थी। पृथ्वीराज ने भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' (1931) में भी काम किया था।

पृथ्वीराज की यादगार फिल्में
पृथ्वीराज कपूर ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं। पृथ्वीराज ने 'मुगल-ए-आजम', 'सिकंदर', 'हीर रांझा' और 'कल आज और कल' जैसी कई बड़ी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। पृथ्वीराज का 29 मई, 1972 को कैंसर की वजह से मुंबई में उनका निधन हो गया था। पृथ्वीराज कपूर ने जिस अभिनय की शुरुआत की थी, उसे उनकी आने वाली पीढ़ियों ने बखूबी आगे बढ़ाया है।

पृथ्वीराज कपूर का विवाह रामसरनी मेहरा से हुआ था। उनके तीन पुत्र थे। दिग्गज अभिनेता राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर, जिनके परिवार आज भी भारतीय सिनेमा पर छाए हुआ है।
विज्ञापन

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' हुई रिलीज
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' आज 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक पारिवारिक-साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने एक सुपरहीपो दादा की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में जैकी के अलावा भाग्यश्री, प्रतीक बब्बर और मनीष सैनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने खास दोस्तों को दिखाई 'मातृभूमि' की झलक, डेविड धवन और सुभाष घई के अलावा कई सितारों ने देखी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें