फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने देव आनंद को दिया ट्रिब्यूट, ‘स्वामी दादा’ में अभिनेता ने साथ में किया अभिनय

Tue, 03 Dec 2024 12:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता देव आनंद की पुण्यतिथि है। इस मौके पर जैकीश्रॉफ ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। इंस्टाग्राम पर उनके बारे में एक पोस्ट की है।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ-देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैकी श्रॉफ एक अच्छे अभिनेता होने के साथ एक बेहतरीन इंसान भी हैं। वह जीवन से जुड़ी गहरी बातें करते हैं। साथ ही जिन लोगों ने उनके करियर को बनाने में अहम योगदान दिया, उन्हें भी हमेशा याद करते हैं। कुछ देर पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट की है। इसमें वह अभिनेता देव आनंद को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। क्यों खास हैं, देव आनंद, जैकी श्राॅफ के लिए, जानिए।

विज्ञापन

फिल्म 'स्वामी दादा' में जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

स्टोरी में ‘स्वामी दादा’ फिल्म का जिक्र 
जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जो पोस्ट स्टोरी सेक्शन में लगाई है, उसमें पहले तो वह देव आनंद जी को याद करते हैं। इसके बाद उन्होंने देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ से जुड़ा वीडियो शेयर किया है। जिसमें देव आनंद बेहतरीन अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म देव आनंद की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। साथ ही जैकी श्रॉफ के लिए भी यह फिल्म काफी खास है।

 

जैकी की डेब्यू फिल्म 
देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा (1982)’ के जरिए ही जैकी श्रॉफ को बड़े पर्दे पर आने का मौका मिला था। देव आनंद ने उनकी मॉडलिंग की कुछ तस्वीरें देखी थीं और तय कर लिया था कि जैकी को फिल्म में रोल देंगे। इस फिल्म में उन्होंने जैकी को एक छोटा रोल दिया। इसी फिल्म के बाद जैकी श्रॉफ को फिल्म ‘हीरो’ मिली, जिसने उन्हें स्टार बना दिया। इस तरह देखा जाए तो बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ को लाने का श्रेय देव आनंद को जाता है।

विज्ञापन

एक्शन करने का मौका मिला 
फिल्म में जैकी श्रॉफ एक गैंग का हिस्सा नजर आए। फिल्म में उन्होंने एक्शन सींस भी दिए थे। रोल छोटा होने के बावजूद भी जैकी श्रॉफ को दर्शकों के बीच पहचान मिली। इसके बाद उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह से खुल गए थे। आगे चलकर बतौर अभिनेता जैकी ने भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें