फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जग्गू दादा ने समझाए रिश्तों के राज, बोले अब भी सीखता हूं अपने बेटे से

Tue, 26 Mar 2019 03:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म रोमियो, अकबर, वॉल्टर में जल्द एक दमदार किरदार में दिखने जा रहे मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ का पसंदीदा शगल इन दिनों शॉर्ट फिल्मस करना है। जैकी को सिनेमा का ये नया रूप खूब भा भी रहा है। सोमवार को उनकी एक और शॉर्ट फिल्म रात बाकी बात बाकी की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां वह अपने लोकप्रिय बिंदास अवतार में नजर आए।
विज्ञापन


फिल्म रात बाकी बात बाकी चार युवाओं की कहानी है जो अलग अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन चारों की कहानियां एक रात को आकर मिलती हैं और यहीं कहानी में नया मोड़ लेकर आता है जैकी श्रॉफ का किरदार। फिल्म रात बाकी बात बाकी को फिल्मफेयर पुरस्कारों में भी नॉमिनेट किया गया था और अब ये फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है। जैकी श्रॉफ के अलावा फिल्म में शुभांगी लाटकर, अक्षय नलवडे, भावशील सिंह साहनी, सेमल भट और रोहित लांबा भी हैं और इसे निर्देशित किया है दिव्यांश पंडित ने।

शॉर्ट फिल्म्स के डिजिटल में बढ़ते चलन पर जैकी श्रॉफ कहते हैं, ‘कम समय में एक दमदार कहानी कहने का ये सबसे सही नजरिया है। मैं आज की नई पीढ़ी से बहुत कुछ सीखता रहता हूं। मेरा बेटा टाइगर मुझे कुछ न कुछ नया हरदम बताता रहता है। हमारी पीढ़ी को नई पीढ़ी से सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए, मैं तो यही मानता हूं। रात बाकी बात बाकी भी जिंदगी और रिश्तों पर एक नई रोशनी डालती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें