फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता को लेकर जैकी श्रॉफ ने युवाओं को दी जरूरी सलाह, कहा 'जब तक आपकी सेहत ठीक है...'

Mon, 08 Jun 2026 01:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ की नई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' बहुत अच्छा नहीं कर पाई है। इस बीच उन्होंने युवाओं को एक सलाह दी है और एक अपील की है।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैकी श्रॉफ अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पा रही है। इस बीच एक्टर ने बताया है कि आजकल की पीढ़ी कितना तनाव झेल रही है। हालांकि, उन्होंने सलाह दी कि उनको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभिनेता समझदारी भरी सलाह और जिंदगी को लेकर अपने बेफिक्र नजरिए के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ ने दी चिंता ना करने की सलाह
बी अ मैन यार पॉडकास्ट के साथ बातचीत में जैकी श्रॉफ ने इस बारे में बात की कि आज की पीढ़ी के पास चिंता करने के लिए कितनी सारी चीजें हैं। हालांकि, एक्टर ने कहा कि जब तक किसी व्यक्ति की सेहत ठीक है, तब तक बाकी सभी तनाव बेकार हैं।
उन्होंने  कहा, 'तनाव नहीं लेने का बेटा। मां का प्रेशर, घर का प्रेशर, काम का प्रेशर, पढ़ाई का प्रेशर, पैसे का प्रेशर, दुनिया का प्रेशर, हेल्थ का प्रेशर नहीं लेने का।' जब तक आपकी सेहत ठीक है, आपको किसी और चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

'ऑब्सेशन' देखकर राम गोपाल वर्मा को याद आई इस बॉलीवुड अभिनेत्री की याद, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
खुद को खतरे में ना डालने की दी सलाह
उन्होंने मजाक में कहा 'हेल्थ जब तक है सब सही है। जहां तेरा हेल्थ गया गेम बज गया' उन्होंने यह भी मजाक में कहा कि हम सभी जानते हैं कि अंत तो होना ही है, इसलिए खुद को खतरे में डालने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बजाय उन्होंने लोगों से जितना हो सके उतना जीने की अपील की। उन्होंने आगे कहा, 'तो जब मालूम है अपने को अंत तो उसमें अपनी शानपत्ती नहीं करने का। मैं सो जाता हूं। यह सब पिटी-पिटी के चक्कर में बहुत लफड़ा है।'
विज्ञापन

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का कलेक्शन
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें जैकी श्रॉफ ने एक सुपरमैन की भूमिका निभाई है। 25 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.84 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें