फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब हैरी मेट सेजल' का तीसरा मिनी ट्रेल रिलीज, 'A1' कैरेक्टर हैं शाहरुख

Tue, 20 Jun 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'जब हैरी मेट सेजल' मिनी ट्रेल
विज्ञापन
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का तीसरा मिनी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पहले के दो ट्रेलरों की तरह ही इसमें भी आपको 'हैरी' और 'सेजल' के कैरेक्टर की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


अनुष्का ने ट्रेल को अपने ट्विटर अकाउंट पर रिलीज करते हुए लिखा, 'हैरी, दरअसल तुम्हें हर चीज से तकलीफ है। आखिर तुम्हारा एक्सक्यूज क्या है?' इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा कि वो 'ए1' कैरेक्टर हैं। इस 36 सेकेंड के मिनी ट्रेल में भी आपको दोनों के बीच की नोकझोंक देखने को मिलेगी। अनुष्का की हरकतों से शाहरुख इतने परेशान हो गए हैं कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या करें। शाहरुख के कैरेक्टर की झलक तो पहले ट्रेल में देखने को मिल ही चुकी है जिसमें उन्होंने बताया था कि वो चीप इंसान हैं। अब उनके कैरेक्टर पर अनुष्का ने 'ए1' की मुहर लगा दी है।

देखिए तीसरा मिनी ट्रेल-


शाहरुख और अनुष्का की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ दिख चुके हैं। वैसे दोनों जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म में भी साथ दिखेंगे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'जब हैरी मेट सेजल' पहले 11 अगस्त को अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ टक्कर लेने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज डेट एक हफ्ते पहले खिसका ली है। फिल्म अब 4 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें