फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा का चुलबुला अंदाज तो सभी देख चुके हैं। अब दर्शकों के लिए दोनों का एक अलग लुक रिलीज किया गया है। फिल्म के चौथा गाना 'बटरफ्लाई' रिलीज करने से पहले नए पोस्टर रिलीज किए गए हैं जो उनके देसी अंदाज को दिखाते हैं।
फिल्म का एक हिंदी और एक इंग्लिश पोस्टर रिलीज किया गया है। इनमें दोनों ही ट्रैक्टर पर रोमांटिक अंदाज में बैठे दिख रहे हैं। अनुष्का सलवार सूट में ठेठ पंजाबन लग रही हैं और शाहरुख पर पगड़ी भी खूब फब रही है।
Have you met Harinder Singh Nehra & Sejal Zaveri yet? Here’s presenting hot from Punjab 😉 #Butterfly @iamsrk @AnushkaSharma @sonymusicindia pic.twitter.com/o1ARvmHRsx
— Red Chillies Ent (@RedChilliesEnt) July 13, 2017
शाहरुख 'बटरफ्लाई' गाने को रिलीज करने के लिए पंजाब भी रवाना हो चुके हैं। ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने 'राधा' अहमदाबाद और 'बीच-बीच में' एक पब में रिलीज किया था। फिल्म में शाहरुख ने एक गाइड की भूमिका निभाई है। इसी को देखते हुए जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने शाहरुख को माननीय सदस्य बनने के लिए भी अप्रोच किया है।
Harinder (Harry) heads home. To Punjab to free the Butterfly… pic.twitter.com/x8plqFh4si
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 13, 2017