फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ में जज बेनेंगे बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी, बोले- ‘सारा इंडिया नाचेगा’

Fri, 17 Apr 2026 05:15 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India’s Best Dancer Season 5: जावेद जाफरी अभिनेता होने के साथ ही एक कमाल के डांसर भी हैं। जल्द ही वह टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 में नजर आएंगे। इस शो को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम@jaavedjaaferi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जावेद जाफरी बीतों दिनों फिल्म ‘मयसभा’ में नेगेटिव रोल निभाते नजर आए। जल्द ही वह टीवी पर भी दर्शकों को अलग अंदाज में दिखाई देंगे। वह टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में मेंटर की भूमिका में दिखेंगे। इस शो को लेकर जावेद जाफरी ने क्या कहा, जानिए? 

जावेद जाफरी पूरे इंडिया को नचाएंगे

विज्ञापन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें जावेद जाफरी दिखाई दे रहे हैं। वह कहते हैं, ‘कभी सोचा है कि तीस बाय तीस के स्टेज पर, क्या एक सौ चालीस करोड़ लोग नाच सकते हैं? बिल्कुल नाच सकते हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर के स्टेज पर होगा 'इंडिया वाला डांस'। ऐसे में सारा इंडिया नाचेगा।’

इस बार की थीम होगी देसी
'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' की थीम इस बार पूरी तरह से देसी होगी। इसमें इंडिया वाला डांस दिखाया जाएगा। जावेद जाफरी भी कंटेस्टेंट्स को मेंटर करेंगे। उन्हें डांस की स्किल्स बताएंगे। 

विज्ञापन

 


 

कब आएगा यह डांस शो? 
'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' अगले महीने से दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसका प्रीमियर 9 मई, 2026 को होगा। यह हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे दर्शकों को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें