फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaane Jaan: करीना संग रोमांटिक सीन देते हुए ऐसी हो गई थी विजय वर्मा की हालत, एक्टर ने बयां किया अनुभव

Mon, 18 Sep 2023 06:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय वर्मा ने करीना को लेकर कहा कि वह बहुत अच्छी हैं। करीना जब भी हमारे बारे में ज्यादा बातें करती हैं, तो मैं और जयदीप शरमा जाते हैं। उनकी फिल्में देखकर हमने सीटियां बजाई हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की मच-अवेटेड ओटीटी डेब्यू फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर सबको बहुत पसंद आ रहा है। इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके पति और एक्टर सैफ अली खान ने उन्हें सुझाव दिया था कि सेट पर सहज रहना और जमीन से जुड़कर रहना, क्योंकि विजय वर्मा और जयदीप अहलावत ओटीटी के बड़े चेहरों में से एक हैं।
विज्ञापन

KKK13: खतरों के खिलाड़ी 13 से हुआ 'अली बाबा' का एलिमिनेशन, जीत के इतने करीब पहुंचने के बाद हरा खिलाड़ी

करीना के बयान पर क्या बोले विजय
विजय वर्मा ने हाल ही शहनाज कौर गिल के साथ एक बातचीत में इसे लेकर बयान दिया है। शहनाज ने सैफ के इस सुझाव के बारे में सवाल किया। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें कैसा लगा कि उन्होंने कुछ बड़ा काम किया है, जिसे काफी सराहा जा रहा है। विजय ने इसके जवाब में हंसते हुए कहा, 'यह तो उनका बड़प्पन है, जो उन्होंने मेरे और जयदीप के लिए यह बात कही।' 
विज्ञापन

Kangana Ranaut: एक सुपरस्टार ने कंगना रणौत को दी थी एक्टिंग कम करने की सलाह, एक्टर के नाम को लेकर लग रहे कयास

करीना के तरीफ करने पर आ जाती है शर्म
विजय ने करीना को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बताते हुए कहा, 'वह बहुत अच्छी हैं। करीना जब भी हमारे बारे में ज्यादा बातें करती हैं, तो मैं और जयदीप शरमा जाते हैं। हमनें उनकी फिल्में देखी हैं। उनकी फिल्में देखकर हमनें सीटियां बजाई हैं। वह हमें बहुत पसंद हैं और जब आप किसी को पसंद करते हैं, वह आपका काम पसंद करे तो थोड़ी शर्म आ जाती है, लेकिन तारीफ सुनकर अच्छा भी बहुत लगता है।' 
विज्ञापन

Fukrey 3: 'फुकरे 3' का नया प्रोमो रिलीज, वरुण-ऋचा के चुनावी दंगल के बाद 'भोली पंजाबन' से प्रेग्नेंट हुए 'चूचा'

'वह सीन आया और मेरे पसीने छूट गए'
शहनाज गिल ने आगे सवाल किया कि करीना कपूर को सभी पसंद करते हैं। ऐसे में करीना के साथ उन्होंने रोमांटिक सीन्स की शूटिंग कैसे की। इस पर विजय ने कहा, 'एक सीन है जहां वह मुझे देखे जा रही हैं और गाना गा रही हैं। जैसे ही वह सीन आया मेरे पसीने छूट गए थे। जैसे ही वह सीन आया मैं बहुत घबरा गया था। आप इसे संभाल नहीं सकते।' 
Katrina-Vicky: ससुराल की 'फैशन पुलिस' हैं कटरीना कैफ, विक्की कौशल ने किया खुलासा

खुद को मजाक में कहते हैं 'बेबो के बच्चे'
वहीं जब शहनाज ने कहां की करीना बेहद हॉट हैं। इस पर विजय वर्मा ने कहा, 'वह 'करिश्मा' हैं। जब वह परफॉर्म करती हैं, तो बेहद खूबसूरत लगती हैं। वह यह जानती हैं कि उनके पास अदाएं हैं।' 'दहाड़' एक्टर ने आगे कहा कि कैसे वह और जयदीप अहलावत मजाक में खुद को 'बेबो के बच्चे' कहते हैं। सुजॉय घोष द्वारा निर्देषित 'जाने जान' नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर को रिलीज होगी। 
Karan Johar: अक्षय-ट्विंकल से प्रेरित हैं 'रॉकी और रानी', करण जौहर ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें