फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूलिया ने पहली बार कबूला, मेरा हिंदी में हाथ तंग, पहली फिल्म के बारे में कही ये बात

Thu, 22 Nov 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Iulia Vantur
विज्ञापन
सुल्तान सलमान खान की करीबी दोस्त के तौर पर हिंदी सिनेमा में चर्चित रहीं अभिनेत्री यूलिया वंतूर की डेब्यू फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यूं काला’ की शूटिंग पूरी होने को है। अपनी फिल्म के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए यूलिया ने बताया कि ये फिल्म ये पति-पत्नी के रिश्तों की खूबसूरत कहानी है और ये बलात्कार जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित है। 
विज्ञापन


यूलिया मानती हैं कि अभी वह हिंदी में बात करने को लेकर सहज नहीं हैं और भाषा को लेकर उन्हें थोड़ा दबाव महसूस होता है। यूलिया ने इस बात के लिए अपने फैंस को धन्यवाद कहा जिन्होंने उनके फिल्म के पोस्टर को काफी पसंद किया। 

इस पोस्टर की फोटोग्राफी के संस्मरण साझा करते हुए यूलिया ने कहा कि ये पोस्टर शूट करते समय वह ईश्वर को याद कर रही थी और पोस्टर में उनके चेहरे के भाव भगवान के प्रति संपूर्ण समर्पण के हैं। फिल्म राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला में यूलिया विदेश से आई एक कृष्ण भक्त का किरदार निभा रही हैं। फिल्म अगले साल गर्मियों की छुट्टियों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें