सलमा खान और लूलिया वैंतूर एक साथ
- फोटो : masala.com
सलमान खान लाख इनकार करें लेकिन उनकी अम्मी ने उनकी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में सलमान खान की मां सलमा खान सलमान की खास दोस्त लूलिया वैंतूर के साथ तफरी पर निकलते देखी गई। इस मौके पर सलमान भी लूलिया के साथ थे लेकिन वो अलग थलग थे।
सफेद लिबास में खूबसूरत लग रही लूलिया ने सलमा का हाथ थाम रखा था और सलमा भी इत्मीनान से उनका सहारा लेकर चल रही थी।
कुछ दूर चलने पर सलमान ने अपनी गाड़ी में बैठने का इशारा किया तो लूलिया सलमा को लेकर गाड़ी के पास आई। वो सलमा खान के साथ पीछे ही बैठीं और सलमान खान ड्राइवर के साथ गाड़ी में आगे बैठ कर चले गए।
लूलिया को सलमा के साथ देखकर इंडस्ट्री में इस बात को अच्छा खासा बल मिल गया है कि सलमान कुछ ही महीनों में लूलिया के साथ निकाह पढ़ सकते हैं।
यूं भी मलाइका और अरबाज के अलगाव के बाद खान परिवार काफी अकेला फील कर रहा है। हो सकता है कि लूलिया के आने के बाद सलमान के साथ साथ खान परिवार की मायूसी भी खत्म हो जाए।