सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को सलमान की किसी और से दोस्ती बिल्कुल सपंद नहीं है। यही नहीं उन्होंने सलमान की शिकायत उनके घरवालों से कर डाली कि सलमान किसी दूसरी लड़की से न मिलें। सलमान की इतनी जासूसी तो कोई खास ही कर सकता है।
विज्ञापन
लूलिया को नहीं पसंद सलमान का इस हीरोइन से मिलना
2 of 5
- फोटो : getty images
दरअसल में लूलिया को सलमान की 'जय हो' की को स्टार एक्ट्रेस डेजी शाह की सलमान से दोस्ती पसंद नहीं है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान की कथित गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर चाहती हैं कि सलमान एक्ट्रेस डेजी शाह से दूर रहें। लेकिन जब डेजी शाह से इस खबर के बारे में पूंछा गया तो वो हंसने लगीं।
विज्ञापन
लूलिया को नहीं पसंद सलमान का इस हीरोइन से मिलना
3 of 5
- फोटो : getty images
टाइम्स आफ इंडिया के मुताबिक जब इस 'हेट स्टारी-3' एक्ट्रेस से पूंछा तो उन्होंने इसे कोरी बकवास करार दिया। डेजी शाह कहती हैं कि, 'मैं लूलिया की नहीं बल्कि सलमान की फ्रेंड हूं। लूलिया मेरे बारे में क्या सोचती है मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'
डेजी ने कहा कि वो लूलिया का सम्मान करती हैं क्योंकि वो सलमान की दोस्त हैं लेकिन वो लूलिया के बारे में कुछ नहीं जानती। लेकिन ऐसा लग रहा है कि पिछले काफी समय से सलमान और रोमानियाई सुंदरी लूलिया के बीच नजदीकियां बढ रही हैं।
लूलिया को नहीं पसंद सलमान का इस हीरोइन से मिलना
4 of 5
- फोटो : getty images
सलमान खान कई गर्लफ्रैंड होने के चक्कर में पहले से ही काफी फेमस हैं। इसी बीच एक खबर आई थी कि जल्द ही सलमान और लूलिया शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो सलमान और लूलिया ही जानती हैं।
हालांकि लूलिया चाहती हैं कि सलमान और उनके बीच कोई न आए इसी को लेकर लूलिया ने सलमान की फैमिली से भी बात की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक खान फैमिली के मेंबर्स ने सलमान और उनकी बहन अर्पिता को डेजी से दूर रहने की सलाह दी है।
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' इसी ईद को रिलीज हो रही है। फिल्म सुल्तान का गाना 'बेबी को बेस पसंद है' लोगों में काफी हिट हो रहा है। लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सलमान खान ने इसी गाने का नया संस्करण युट्यूब पर रिलीज किया है। लेकिन इस गाने में एक मजे की बात यह है कि इसे फीमेल आवाज में सलमान की कथित गर्लफ्रैंड लूलिया ने गाया है। युट्यूब पर स्टेटस लिखा है सिंगर- सलनमानखान, लूलिया वंतूर