फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की शूटिंग पूरी, खुशी से केक काटकर मनाया जश्न

Sun, 04 Dec 2022 05:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोज बाजपेयी अपनी आगामी फिल्म में वकील की भूमिका अदा करते दिखाई  देने वाले हैं। आज उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। जिसकी जानकारी फिल्म के एक दृश्य की वीडियो साझा कर दी है।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा में अभिनेता मनोज बाजपेयी को एक सधे हुए कलाकार के रूप में देखा जाता है। वह हर किरदार में पानी में शक्कर जैसी घुलते दिखाई देते हैं। अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म में वकील की भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने अपने इस आगामी कोर्टरूम ड्रामा की शूटिंग अक्टूबर में शुरू की थी और आज फिल्म की शूटिंग पूरी भी कर ली है, जिसके एक दृश्य की झलक साझा करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी है।

Ayushmann Khurrana: 'नॉर्थ में चप्पल खाना परवरिश का हिस्सा', बचपन में हुई पिटाई पर बोले आयुष्मान खुराना

वकील बन डायलॉग बोलते दिखे मनोज बाजपेयी

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी ने अपनी इस अनटाइटल्ड कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की शूटिंग के पूरा होने पर जो वीडियो साझा किया है। जोधपुर में शेड्यूल पूरा करने के बाद मुंबई में स्टार्ट-टू-फिनिश सीन फिल्माया गया। वीडियो में कोर्ट में वह फिल्म के लास्ट सीन को फिल्माते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कट की आवाज आते ही सभी कास्ट और क्रू मेंबर्स स्टैंडिग ओवेशन देते हैं। इसके बाद सभी ने केक काटकर जश्न मनाया।

Aamir Khan: मुफलिसी के दिनों को याद कर रो पड़े आमिर खान, बोले- अब्बाजान को देखकर बहुत तकलीफ होती थी

कब तक रिलीज होगी फिल्म
मनोज बाजपेयी की इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का निर्माण भानुशाली स्टूडियोज और जी स्टूजियोज के साथ मिलकर सुपर्म वर्मा ने किया है। वहीं इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की द्वारा किया गया है। जो इससे पहले 'एस्पाइरेंट्स', 'सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड', और फ्लेम्स जेसी सीरीज को निर्देशित कर चुके हैं। इस फिल्म से अपूर्व सिंह कार्की भी बतौर निर्देशक बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। अब ये फिल्म साल 2023 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Maula Jatt vs Cirkus: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर और फवाद में होगी भिड़ंत? एक साथ रिलीज हो सकती हैं दोनों फिल्में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें