नेटिन्स बोले- 'अमिताभ बच्चन को भी सिखा दिया'
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी कार्तिक और अनन्या की यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज साझा किए गए पोस्ट के साथ कार्तिक आर्यन ने काफी मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'कह दिया ना! बस!! कह दिया 25 दिसंबर।' इस पोस्ट पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन सोच रहे होंगे, इतना बड़ा टाइटल क्यों रखा फिल्म का'। एक यूजर ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन को भी सिखा दिया'। एक यूजर ने लिखा है, 'इस फिल्म का टाइटल मजेदार टंग ट्विस्टर बन गया है'।
करण जौहर ने किया है फिल्म का निर्माण
इससे पहले कार्तिक और अनन्या 'बिग बॉस 19' में भी इस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने भी इस फिल्म के उलझाऊ टाइटल पर बात की थी। इस पर कार्तिक ने कहा था यह असल में टंग ट्विस्टर है। इस पर सलमान ने कहा कि एक टंग ट्विस्टर मैं देता हूं। सलमान ने कार्तिक को टंग ट्विस्टर दिया, 'नीला नल, लाल नल'। इसे बोलते हुए कार्तिक उलझ गए थे'। बता दें कि इस फिल्म में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तल्सानिया जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है।