श्रिया पिलगांवकर का पोस्ट
श्रिया पिलगांवकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'मिर्जापुर: द फिल्म' के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और हर्षिता गौर समेत कई लोग नजर आ रहे हैं। इसके साथ श्रिया ने लिखा, 'इट्स अ रैपअप। सेट पर इस गैंग के साथ हमेशा सबसे अच्छा समय होता है। इस टीम के साथ फिर से मिलना और स्वीटी गुप्ता के किरदार को फिर से जीना बहुत खास लगा। यह बहुत जबरदस्त होने वाली है।'
'मिर्जापुर द फिल्म' के बारे में
प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज का यह फिल्म रूपांतरण है, जो उत्तरी भारत के दिल में सत्ता की गतिशीलता और आपराधिक अंडरवर्ल्ड को दिखाता है। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी- कलीन भैया के रूप में, अली फजल- गुड्डू पंडित के रूप में और दिव्येंदु- मुन्ना त्रिपाठी के रूप में नजर आएंगे। अभिषेक बनर्जी भी कंपाउंडर के रूप में अपनी भूमिका दोहराएंगे।
यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने अपने खास दोस्त का किया शुक्रिया, नूपुर की शादी के लिए डिजाइन किए थे कपड़े; लिखा- 'एक पोस्ट...'