फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fauda: इस्राइली सीरीज 'फौडा' के एक्टर ने गाया गाना, यूजर्स बोले-"अनु मलिक ने 'कहो न कहो' यहीं से किया था कॉपी"

Fri, 06 May 2022 12:18 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इजरायली सीरीज फौडा के स्टार त्साही हलेवी 'तमली मा'क' गाने की कुछ पंक्तियां गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। अब ये गाना सुनते ही यूजर्स ने अनु मलिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
त्साही हलेवी, अनु मलिक - फोटो : ANI/Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सीरीज 'फौडा' के स्टार त्साही हलेवी इस समय भारत में आए हुए हैं और इस समय वह एक गाने को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किया गया उनका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'तमल्ली मा'क' गाने की कुछ पंक्तियां गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। ये गाना सुनते ही यूजर्स ने अनु मलिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल लोगों को उनके मुंह ये गाना सुनकर अनु मलिक द्वारा कंपोज किया और अभिनेता इमरान हाशमी पर फिल्माया गया गाना 'कहो न कहो ये आंखे बोलती है' याद आ रहा है। जिसके बाद लोग एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन


यूजर्स बोले अनु मलिक ने यहीं से कॉपी किया है
मर्डर फिल्म का गाना 'कहो ना कहो ये आंखे बोलती हैं' काफी पॉपुलर हुआ था और इस गाने में हिंदी के अलावा अरेबिक भाषा में 'तमल्ली हबीबी महत-इ-दिल्लै' करके कुछ पंक्तियों को भी सुना जा सकता है। अब जबकि इस्राइली एक्टर ने तमल्लिमा करके गाना गया तो उनकी लय और गाने की पंक्तियां सुनने के बाद यूजर्स का कहना है कि ये गाना ओरिजिनल है और अनु मलिक ने यहीं से कहो न कहो की धुन को कॉपी किया है।




यूजर्स ने किया अनु मलिक को ट्रोल
एक यूजर ने ये गाना सुनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-जो लोग कन्फ्यूज हैं, उनके लिए बता दूं कि ये ओरिजिनल गीत है और "कहो न कहो" को अनु मलिक इसी गीत से कॉपी किया था। वहीं कुछ यूजर्स कहते नजर आए कि आप मुंबई कब जा रहे हैं। इसी तरह से एक अन्य यूजर ने भी लिखा, धोखेबाज अपनी चोरी की गई धुनों के राइट्स भी नहीं खरीदते और दशकों से ऐसा करते आ रहे हैं। फिलहाल त्साही हलेवी के मुंह ये गाना सुनने के बाद आपको भी 'कहो न कहो' की धुन जरूर याद आ जाएगी। 
विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

Trending Videos
विज्ञापन

'फौडा' सीरीज के स्टार त्साही हलेवी न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं, बल्कि वह एक अच्छे सिंगर भी हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदी भाषा में 'यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना' गाना गाते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें