एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने फलस्तीन के साथ एकजुटता में एक बयान दिया है। ट्विटर पर एक पोस्ट में मिया ने कहा, 'अगर आप फलस्तीन की स्थिति को देख सकते हैं और फलस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं, तो आप भेदभाव कर रहे हैं, और यह इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा।' बस फिर क्या, इतना कहते ही जैसे कई लोग मिया खलीफा को बुरी तरह से लताड़ रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि आपने शायद यह ट्वीट करने से पहले हमास के द्वारा की गई बर्बरता को नहीं देखा। आप शायद गलत पक्ष में खड़ी हैं और इतिहास आपको आईना दिखाएगा। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि इस ट्वीट के लिए मिया को पैसे मिले हैं।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, 'मैं विश्वास नहीं कर सकती कि जायोनी भेदभाव को नकली गुच्ची शर्ट में छिपाया जा रहा है। इन पलों की बायोपिक्स इसे बेहतर ढंग से दिखाती हैं। उनके इसं ट्वीट ने रेड लाइट हॉलैंड के CEO टॉड शापिरो का ध्यान खींचा है। बता दें कि टॉड शापिरो की कंपनी अमेरिका और यूरोप में मशरूम होम ग्रो किट के उत्पादन और बिक्री करती है। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने मिया खलीफा को कंपनी में लिया था, जहां उन्हें कंपनी की ऑनलाइन ट्रेड बढ़ाने में मदद करना था।