दिल्ली टीम के मालिक बने सलमान
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के पिछले दो सफल सीजन के बाद अब तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। इस बार सलमान खान ने भी एक टीम खरीदी है। वे लीग के नई दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। लीग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।
कई सितारे पहले से लीग की टीम के मालिक
आईएसपीएल में सलमान खान से पहले से इंडस्ट्री के कई नामी सितारे जुड़े हुए हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर सैफ अली खान, करीना कपूर, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, सूर्या और राम चरण जैसे सितारे लीग की टीम के मालिक हैं। अब इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं और अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं।