फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे ने किया हमला, हुई गिरफ्तारी

Wed, 04 Feb 2015 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक असिस्टेंट प्रोड्यूसर पर कथित रूप से हमला करने को लेकर मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जायद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


जायद और उनके दोस्त निशांत सिंह और मोहसिन खान को असिस्टेंट प्रशिमित चौधरी की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक पुलिस अधिकारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'इस्माइल दरबार के बेटे और उनके दो दोस्तों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन यह जमानती अपराध था।

फिल्ममेकर प्रशिमित सुभाष घई के फिल्म इंस्टीट्यूट 'व्हीसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट' के स्टूडेंट रह चुके हैं। सोमवार रात दरबार, उनके बेटे जायद और उसके दो दोस्तों से रुपये के कुछ लेनदेन को लेकर मिले थे, जहां किसी बात पर उनका विवाद हो गया और जायद और उसके दोस्तों ने उनकी हॉकी स्टिक से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें