फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इश्केदारियां' की रिलीज डेट खिसकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता महाकक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह एवं ऐवलिन शर्मा अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'इश्केदारियां' अब 29 मई को रिलीज होगी। यह घोषणा इसके निर्माता राजेश बंगा ने की है।
विज्ञापन


'इश्केदारियां' पहले 15 मई को रिलीज होनी थी। बंगा ने एक बयान में कहा, "हमने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।"

ऐसी खबरें हैं कि फिल्म निर्माताओं ने प्रचार के लिए भारत में अलग-अलग जगहों पर इसकी स्क्रीनिंग आयोजित की है।

स्क्रीनिंग को मिली प्रतिक्रिया के बाद निर्माता इसका बड़े स्तर पर वितरण कराने के लिए इसके और प्रिंट चाहते हैं। वी.के. प्रकाश निर्देशित 'इश्केदारियां' चैरियट फिल्म्स एवं मेट्रो स्टूडियो एलएलसी (जॉजिर्या) की पेशकश है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें