फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिका की 'डर्टी पॉलिटिक्स' की तरह ही होगी ‘अनसेंसर्ड इश्क’?

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत एक बार फिर से बॉलीवुड में लौट आई हैं और होली पर डर्टी पॉलिक्स में कमाल करने के बाद नए ढंग के सिनेमा में नजर आने को तैयार हैं। मल्लिका अरसे बाद अमेरिका से बॉलीवुड में लौटी थीं और उनकी डर्टी पॉलिटिक्स ने ठीक-ठाक कमाई की है। ऐसे में यह सेक्सी सुंदरी एक बार फिर निर्देशकों की नजर में आ गई है।
विज्ञापन


वैसे चर्चा थी कि मल्लिका डर्टी पॉलिटिक्स के बाद निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया की ही फिल्म फूल और अंगारे के रीमेक में काम करेंगी। इस रीमेक में उन्हें सुपरस्टार रेखा की जगह लेकर लेडी इंस्पेक्टर की भूमिका निभानी थी। परंतु अब खबर है कि यह प्रोजेक्ट बोकाड़िया ने फिलहाल स्थगित कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो मल्लिका शुरुआत में फूल और अंगारे के लिए तैयार थीं, मगर डर्टी पॉलिटिक्स के प्रमोशन के दौरान उनका मन बदल गया क्योंकि तब तक उनके पास कहीं ज्यादा प्रासंगिक तथा आज के विषय आए।
विज्ञापन

क्या है ‘अनसेंसर्ड इश्क’

बताया जाता है कि मल्लिका की अगली फिल्म एक मल्टीस्टारर-मल्टीस्टोरी होगी। वाराणसी के रहने वाले लेखक-निर्देशक अनिरुद्ध तिवारी यह फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म होगी। इसका नाम होगा ‘अनसेंसर्ड इश्क’।

बताया जा रहा है कि फिल्म में मल्लिका बॉलीवुड में स्ट्रगल करने वाली अभिनेत्री की भूमिका निभाएंगी, जो एक ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती है। लोकप्रिय होना चाहती है। परंतु वह अपने सपनों को तब दरकिनार कर देती है जब उसे थियेटर के एक निर्देशक से प्यार हो जाता है। इस निर्देशक की भूमिका शरमन जोशी निभाएंगे।

फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी और इसमें मल्लिका-शरमन की कहानी समेत चार प्रेम प्रसंग दिखाए जाएंगे। निर्देशक ने इन प्रेम कहानियों को चार अलग-अलग शहरों में शूट करने का फैसला किया है। जिससे कहानियों में शहरों का मिजाज भी नजर आए। मल्लिका-शरमन की कहानी जहां मुंबई में होगी, वहीं बाकी कहानियां दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में फिल्माई जाएंगी।
विज्ञापन

डर्टी पॉलिटिक्स जैसी ही है ‘अनसेंसर्ड इश्क’

फिल्म की अन्य तीन जोड़ियां अमित साध-पत्रलेखा, गुलशन देवैया-कल्कि कोचलिन तथा इशान सहगल और एक नई नायिका की होगी। तिवारी के अनुसार इशान और नई अभिनेत्री वाली कहानी को वाराणसी में फिल्माया जाएगा, जिसमें इशान एक टूरिस्ट की भूमिका निभाएंगे। ये चारों कहानियां अपने आप में स्वतंत्र होंगी। लेकिन शुरुआत और अंत में एक-दूसरे से बंधी रहेंगी।

अनिरुद्ध दो साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उनकी योजना फिल्म पूरी करने के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय समारोहों में ले जाने की है। इसके बाद अनसेंसर्ड इश्क को भारत में रिलीज किया जाएगा। इस तरह यह फिल्म अगले साल देश के दर्शकों तक पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें