रिलीज के लिए कई बार तारीखें टलने के बाद प्रीती जिंटा की कम बैक फिल्म इश्क इन पेरिस अंततः 24 मई को रिलीज हो रही है। प्रीती उत्साहित हैं और यह कहती हुई फिर रहीं हैं कि फिल्म की रिलीज टलने से उस पर कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रीती जिंटा की लंबे अरसे से लटकी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' अब 24 मई को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म पिछले एक साल से अलग-अलग वजहों से अटकी पड़ी है। अब जाकर फिल्म को वितरक मिला है।
प्रीति ने सारी बातों को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म की रिलीज को हमने इसलिए रोका था क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम राज सोनी बीते दिनों कैंसर के कारण परेशान थे इसलिए हमने फिल्म की रिलीज टाल दी थी। वितरक न मिलने की बात गलत है।