फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशान ने जारी किया फिल्म 'खाली पीली' का फर्स्ट लुक, कैब ड्राइवर के रूप में आए नजर

Wed, 01 Jan 2020 06:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ishaan Khatter Ananya Pandey Khaali Peeli film first look - फोटो : Instagram
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता ईशान खट्टर ने अपनी आने वाली फिल्म 'खाली पीली' का एक लुक अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया है। इस फिल्म में ईशान पहली बार अनन्या पांडे के साथ पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। 

विज्ञापन


जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से यह फिल्म चर्चा में हैं। अब जाकर ईशान खट्टर द्वारा फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। जारी किए गए फर्स्ट लुक में वह एक कैब ड्राइवर के रूप में नजर आ रहे हैं। कैब में पीछे की सीट पर अनन्या बैठी हुई हैं और परेशान नजर आ रही हैं। ईशान उन्हें देखकर संतुष्टि भरी मुस्कान बिखेर रहे हैं।
 

 

अनन्या और ईशान सिर्फ दो ही फिल्में पुराने हैं। उन दोनों फिल्मों से ही इन्होंने दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ईशान खट्टर ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' फिल्म से अपनी शुरुआत की और जान्हवी कपूर के साथ अपनी फिल्म 'धड़क' से उन्हें पहचान मिली। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। इसके बाद ईशान ने मीरा नायर की फिल्म 'द सूटेबल बॉय' में भी काम किया है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई है।

विज्ञापन


उधर, अनन्या की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने हाल ही में सिनेमाघरों में धूम मचाई है। यह फिल्म हिट रही और अनन्या को खूब सराहा गया। इस फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आईं। इससे पहले अनन्या ने धर्मा की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ उनके सह कलाकार हैं।

बता दें कि फिल्म 'खाली-पीली' में अनन्या एक टपोरी लड़की के किरदार को निभाने वाली हैं। इसके लिए उन्हें बम्बईया भाषा बोलनी होगी। इसकी प्रेरणा उन्होंने आलिया के 'गली बॉय' में किए गए रोल सफीना से ली है। अली अब्बास जफर जी स्टूडियोज संग मिलकर खाली पीली का निर्माण करेंगे। ये फिल्म 12 जून 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को मकबूल खान निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन


नया साल आते ही अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक हुईं मलाइका, KISS करते हुए आईं नजर
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें