ईशान खट्टर और शाहिद कपूर की वैकेशन फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter
ईशान खट्टर और शाहिद सौतेले भाई हैं। शाहिद कपूर, नीलिमा आजमी और पंकज कपूर के बेटे हैं। वहीं ईशान खट्टर, नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे हैं। नीलिमा ने पंकज कपूर से तलाक के बाद राजेश खट्टर से शादी की थी। ईशान खट्टर खास मौकों पर शाहिद कपूर के साथ नजर आते हैं। हाल ही में दाेनों भाई एक ट्रिप पर साथ निकले हैं।
बाइक चलाते हुए खूब किया एंज्वॉय
ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहिद कपूर और अपनी वैकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में दोनों भाई बाइक साथ खड़े हैं। एक वीडियो में वे बाइक चला रहे हैं। कुछ फोटो, वीडियो में कोल्ड ड्रिक्स को एंज्वॉय कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ ईशान खट्टर ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘बड़े भाई और मैंने, पहली बार कोई ट्रिप साथ में की है, बस इस ट्रिप पर हम दोनों हैं। शाहिद भाई से बेहतर ट्रैवल पार्टनर कोई नहीं हो सकता है।’
ईशान की भाभी मीरा के साथ खूब जमती है
ईशान खट्टर की शाहिद कपूर के अलावा भाभी मेरा के साथ भी कमाल की बॉन्डिंग है। ये तीनों अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। शाहिद, मीरा और ईशान की बॉन्डिंग देखकर फैंस को काफी अच्छा लगता है। फैंस मानते हैं कि ये लोग सबके लिए फैमिली गोल्स सेट कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने इस सीरीज में 24 साल बड़ी एक्ट्रेस से किया रोमांस, कहा- उन्होंने सहज महसूस कराया
ईशान खट्टर-शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में
ईशान खट्टर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में रहे, इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। शाहिद कपूर की जहां तक बात है तो वह इस साल एक फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ कर रहे हैं।