फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धड़क’ के लिए करण जौहर के साथ इस रियलिटी शो में आएंगे ईशान-जाह्नवी, दिखाएंगे टैलेंट

Thu, 12 Jul 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टारप्लस का ‘दिल है हिंदुस्तानी 2' एक म्यूजिक रियलिटी शो है, जिसने सारी सीमाओं को तोड़ा है और सारे हिंदुस्तानी दिलों को एक साथ लाकर भारत का मान बढ़ाया है। यह एक ऐसा मंच है जोकि भारतीय संगीत का दुनियाभर पर होने वाले असर का जश्न मना रहा है। सारे प्रतियोगी जाने-माने भारतीय गानों में अपना रंग मिला रहे हैं। जजेस के पैनल में हैं, संगीत की दुनिया के दिग्गज- सुनिधि चौहान, प्रीतम और बादशाह।
विज्ञापन


खबर है कि ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ का प्रचार करने के लिये करण जौहर के साथ इस शो में आ रहे हैं। वे प्रतियोगियों के साथ उनकी फिल्म के सबसे बेहतरीन गाने गाते और उन पर डांस करते हुए नजर आयेंगे।
विज्ञापन

प्रोडक्शन के करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘दिल है हिंदुस्तानी 2" के मंच पर उन्हें देखना वाकई बहुत मजेदार होगा। खासतौर से करण जौहर का वापस लौटना, क्योंकि वह इसके पिछले सीजन के जजेस में से एक थे। साथ ही इस शो प्रतियोगी भी रोमांचित होंग, क्योंकि उनमें बॉलीवुड का नशा कुछ ज्यादा ही है, खासकर विदेशी प्रतियोगियों में।’’ 

आपको बता दें कि  ईशान खट्टर एवं जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ इन दिनों काफी सुर्खियों है। यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें