फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल भरा हुआ...', शिरडी पहुंचीं ईशा कोप्पिकर; लिया साईं बाबा का आशीर्वाद

Sun, 16 Nov 2025 12:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shirdi Sai Baba Temple: हाल ही में ईशा कोप्पिकर शिरडी पहुंचीं। जहां पर उन्होंने साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ईशा ने सोशल मीडिया पर मंदिर में दर्शन की खास तस्वीरें शेयर की हैं।
 
विज्ञापन
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम@isha_konnects
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया हैंडल पर शिरडी से अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस साईं बाबा की भक्ति में लीन नजर आईं।

विज्ञापन

ईशा कोप्पिकर का पोस्ट
ईशा कोप्पिकर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह सभी तस्वीरें शिरडी के प्रसिद्ध साईं बाबा के मंदिर की हैं। इन तस्वीरों में ईशा साईं बाबा का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। ईशा ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'शिरडी गईं... हृदय भरा हुआ है, मन हल्का और ऊर्जा उज्ज्वल महसूस हो रही है।'


 
विज्ञापन

ईशा कोप्पिकर का करियर
ईशा कोप्पिकर ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया। उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। ईशा को फिल्म 'कंपनी' के 'खल्लास' गाने से काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। इस गाने ने उन्हें 'खल्लास गर्ल' का नाम दिया। ईशा ने 29 नवंबर 2009 को व्यवसायी टिम्मी नारंग से शादी की और उनकी एक बेटी है। हालांकि, 29 नवंबर 2023 को उनका तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें: 'ब्रेक के बाद' निर्देशक दानिश असलम की फिल्म से वापसी करेंगे इमरान खान, साथ नजर आएंगी यह एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें