रामगोपाल वर्मा की फिल्मों में चमकने वाली ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पीकर के प्रेग्नेंट होने की खबर आ रही है। उन्होंने 2009 में मुंबई के एक व्यवसायी टिम्मी नारंग से शादी थी। सूत्र दावा कर रहे हैं कि विवाह के लंबे अर्से बाद ईशा मां बनने जा रही हैं। वैसे शादी के बाद ईशा ने कभी यह इच्छा नहीं छुपाई थी कि वह मां बनना चाहती हैं, परंतु वह हमेशा कहती थीं कि तत्काल ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। समय आने पर ही वह जीवन में नई भूमिका में आना चाहेंगी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के रूप में टिम्मी और ईशा का जीवन बहुत अच्छा चल रहा है। दोनों अक्सर पार्टियों में नजर आया करते थे।
दूर हो गईं फिल्मों से
परंतु पिछले कुछ महीनों से ईशा ने पार्टियों में दिखना बंद कर दिया। जबकि टिम्मी भी देर रात तक अब पार्टियों में नहीं रुकते हैं।
सूत्रों का कहना है क इन बातों के पीछे एकमात्र कारण ईशा का गर्भवती होना है। इस बात की खबर अभी तक फिलहाल दोनों के परिवारों और कुछ बहुत नजदीकी मित्रों को ही थी। वे सभी चुप्पी लगाए हुए थे। जानकारों का कहना है कि गर्भवती ईशा जल्द ही अपनी संतान को जन्म देने वाली हैं। एक या दो महीने में ही ईशा के प्रशंसकों को खुशखबरी सुनने को मिलेगी। हालांकि ईशा या उनके परिवार ने अपनी ओर से इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।