फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना से लेकर विवेक ओबेरॉय तक शामिल हुए ये सेलेब्स, जानें कैसा रहा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली का पहला दिन

Wed, 25 Mar 2026 09:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IFFD 2026: दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। जानिए कार्यक्रम में क्या रहा खास। 
 
विज्ञापन
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड, साउथ समेत हॉलीवुड के भी कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस बीच समारोह में लोक सभा एमपी और एक्ट्रेस कंगना रनौत, एक्टर विवेक ओबेरॉय, मनी हाइस्ट फेम एक्टर एनरिक आर्से, इंडियन फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, एक्टर अरविंद स्वामी और एक्ट्रस ईशा दत्ता भी नजर आईं। इस खास मौके पर जानिए एक्टर्स का फिल्म फेस्टिवल को लेकर क्या कहना है। 

विज्ञापन

ईशा गुप्ता
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने फेस्टिवल की थीम की भी तारीफ की और कहा, ‘यह फेस्टिवल महिलाओं के सिनेमा में योगदान को सेलिब्रेट करता है।’

कंगना रनौत 
कंगना रनौत भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। फिल्म फेस्टिवल को लेकर कंगना ने कहा कि भारतीय कलाकार लंबे समय से चाहते थे कि भारत में भी अमेरिका जैसे बड़े फिल्म फेस्टिवल हों, जहां उनकी फिल्मों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिल सके। 

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने कहा कि ऐसा प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया, ‘मुझे लगता है कि यह फेस्टिवल बहुत बड़ी सफलता होगी।’ धुरंधर फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, ‘आदित्य धर और ‘धुरंधर’ टीम ने भारत की आवाज को दुनिया के सामने रखा है।’

एनरिक आर्से
मनी हाइस्ट फेम एक्टर एनरिक आर्से ने कहा, ‘मैं इस फेस्टिवल के पहले एडिशन में स्पेन का प्रतिनिधित्व करने के लिए आभारी हूं। मैं इस फेस्टिवल की सफलता की कामना करता हूं।’

मधुर भंडारकर
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने कहा, ‘मैं इस फेस्टिवल का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं और दिल्ली सरकार की इस पहल की सराहना करता हूं। ऐसे प्लेटफॉर्म फिल्ममेकर, तकनीशियन और ऑडियंस को एक साथ लाकर सांस्कृतिक आदान‑प्रदान को बढ़ावा देते हैं।’

विज्ञापन

अर्विंद स्वामी
एक्टर अर्विंद स्वामी ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को लेकर कहा, ‘भविष्य में सिनेमा में एआई का रोल काफी बड़ा होने वाला है। जल्द ही एक अकेला शख्स बिना किसी टीम के पूरी फीचर फिल्म बना सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें