फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isabelle Kaif Birthday: इसाबेल के जन्मदिन पर जीजू विक्की कौशल ने किया खास अंदाज में विश, पोस्ट शेयर कर दिया ये कैप्शन

Thu, 06 Jan 2022 06:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इसाबेल के जन्मदिन पर विक्की ने भी पोस्ट शेयर कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने इसाबेल की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया है। 
विज्ञापन
विक्की कौशल, इसाबेल कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैटरीना और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों के परिवार भी एक साथ जुड़ गए हैं। कटरीना और विक्की की शादी के बाद कपल ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में कटरीना के परिवार के सभी सदस्यों के साथ खासतौर पर उनकी सभी बहनों के साथ खास बॉन्ड दिखा था। अब इसाबेल के जन्मदिन पर विक्की ने भी पोस्ट शेयर कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी-
आज 6 जनवरी को इसाबेल का जन्मदिन है और इस मौके पर विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, विक्की ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इस्सी (इसाबेल) को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, काम और पार्टी करो, दोनों ही चीजों में तुम्हारा समय शानदार बीते। विक्की ने इसाबेल को टैग भी किया है। जो तस्वीर शेयर उन्होंने शेयर की है उसमें इसाबेल कैप लगाकर पोज देती नजर आ रही हैं। 

अगर बात करें इसाबेल के वर्क फ्रंट की तो वे अभी वे इंडस्ट्री ने नई हैं। इसाबेल ने टाइम टू डांस से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है। इसके अलावा इसाबेल ने लैक्मे फैशन वीक में अपनी मौजूदगी से सभी को इंप्रेस किया था। इसाबेल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन

आपको बता दें कि शादी के बाद विक्की के भाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खास अंदाज में कटरीना का अपनी फैमिली में स्वागत किया था तो वहीं कटरीना की बहन इसाबेल ने भी विक्की का अपनी फैमिली में स्वागत करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही थी। कटरीना की बहन इसाबेल कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "कल मुझे एक भाई मिला। हमारी क्रेजी फैमिली में आपका स्वागत है। दुनिया में हमसे भाग्शाली कोई नहीं हो सकता, आप दोनों को दुनिया में हमेशा और हमेशा के लिए प्यार और खुशियां मिलें, शुभकमनाएं"। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें