फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: क्या मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ! लाइमलाइट से दूरी के चलते फैंस ने लगाए कयास

Tue, 12 Jul 2022 04:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार कटरीना करण जौहर की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुई थीं, जिसके बाद से ही उन्हें कहीं देखा नहीं गया है। इतना ही नहीं, वह सोशल मीडिया पर भी अपने बारे में कुछ खास फैंस को बता नहीं रही हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री को लेकर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का अनुमान है कि कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, एक न्यूज पोर्टल ने फैंस से कटरीना कैफ से जुड़ा एक सवाल किया था। फैंस से पूछा गया कि कटरीना कैफ क्यों लाइमलाइट से दूर है? इस पर फैंस ने अपने अलग-अलग जवाब दिए। इस सवाल का जवाब देते हुए कई फैंस ने अंदाजा लगाया है कि कटरीना कैफ मां बनने वाली हैं। एक फैन ने लिखा, 'शायद वह प्रेग्नेंट हैं और उन्हें आराम की जरूरत है।' दूसरे ने लिखा, 'कटरीना प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह अपनी प्रेग्नेंसी का एलान भी करेंगी।' इसी तरह बाकी फैंस ने भी कटरीना को प्रेग्नेंट बताते हुए लिखा है कि वह अभिनेत्री को काफी ज्यादा याद कर रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 4
फोन भूत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपना आखिरी पोस्ट 28 जून को किया था। अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' का पोस्टर शेयर किया था। इसके बाद कटरीना का एक भी पोस्ट सामने नहीं आया है। अभिनेत्री ने अपनी आखिरी फोटो भी करण जौहर की बर्थडे पार्टी के दौरान ही शेयर की थी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कटरीना कैफ-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं, जिसमें 'फोन भूत' के अलावा 'टाइगर 3', 'जी ले जरा' और 'मेरी क्रिसमस' शामिल हैं। 'टाइगर 3' में कटरीना जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी, जिसकी झलक अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही दिखाई हैं। वहीं, विक्की कौशल 'गोविंदा नाम मेरा में', डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म और 'तख्त' में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें