फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkaar: क्या सच में बदल गई रणबीर की फिल्म की रिलीज डेट? जानिए सच्चाई

Sat, 25 Feb 2023 11:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने सच्चाई से पर्दा उठाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 'रिलीज डेट में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की वजह से चर्चा में हैं। और...यह फिल्म अपनी रिलीज डेट की वजह से चर्चा में है। यूं तो इस फिल्म को 8 मार्च 2023 को होली के मौके पर रिलीज किया जाना है। मगर, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लव रंजन की इस बहु प्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब यह फिल्म तय तारीख से पहले रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव सिर्फ एक अफवाह है या ऐसा सच में होने जा रहा है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

 
सामने आई रिलीज डेट की सच्चाई
इस फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने सच्चाई से पर्दा उठाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 'रिलीज डेट में बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, यह सच है कि हम इस तरह का फैसला लेने पर विचार कर रहे थे, क्योंकि इस साल होली की तारीख को लेकर कुछ कंफ्यूजन था। ज्यादातर राज्यों में होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जा रहा है। वहीं, कुछ राज्यों में होली की डेट स्पष्ट नहीं थी और वहां होली 7 मार्च की बताई जा रही थी। इसलिए, हमने फिल्म की रिलीज डेट भी एक दिन पहले करने के बारे में सोचा। लेकिन, अब सारा कंफ्यूजन दूर हो गया और पूरे देश में होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में फिल्म भी इसी दिन रिलीज होगी।'
Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'सेल्फी' का बंटाधार, दूसरे दिन हुई महज इतनी कमाई
विज्ञापन


इस साल की दूसरी बड़ी फिल्म
बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 'पठान' के बाद रिलीज हुई इस वर्ष की दूसरी बड़ी फिल्म कही जा रही है। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों के दिलों पर यह क्या जादू करती है!
विज्ञापन

Bollywood: इन सेलेब्स को दूसरी शादी में मिला सच्चा प्यार, सिर्फ इस एक्टर ने पहली बीवी को नहीं दिया तलाक

पुराने बयान को लेकर चर्चा में
बता दें कि रणबीर इन दिनों अपने एक पुराने बयान को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि वह पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहते हैं। अब हाल ही में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो वह सफाई देते नजर आए। रणबीर का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
Ribbhu-Kirtida Wedding: गर्लफ्रेंड कीर्तिदा के साथ विवाह बंधन में बंधे एक्टर रिभु मेहरा, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें