बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दिनेश विजान की फिल्म 'राब्ता' में एक स्पेशल डांस नंबर मे नजर आएंगी। हाल ही में दीपिका ने फिल्म के इस खास गाने के लिए शूट किया है।
इस फिल्म को होमी अदाजानिया प्रोडयूस कर रहे हैं। दीपिका और होमी असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में होमी ने फिल्म के सेट से दीपिका का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दीपिका पादुकोण का यह गाना कितना दमदार होगा यह तो फिल्म के अभिनेता के हाव-भाव देखकर ही पता चल रहा है। दरअसल फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड कृति के साथ बैठकर दीपिका का वो ही डांस नंबर देख रहे है।
सुशांत को देखकर लग रहा था कि वो तो जैसे दीपिका के हुस्न में गिरफ्तार ही हो गए है। साथ ही कृति भी दीपिका के डांस मूव्स से काफी प्रभावित दिखी।
ये भी पढ़े- कपिल शर्मा के तारे गर्दिश में, इस बॉलीवुड सिंगर ने किया शूटिंग से मना
#Repost @raabtaofficial with @repostapp ・・・ #ShivAndSaira look totally mesmerized with something that they are watching! Can you guess what it could be? . @sushantsinghrajput @kritisanon @maddockfilmsofficial @tseries.official
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on Apr 26, 2017 at 12:55am PDT
लेकिन गर्लफ्रेंड होने की वजह से कृति को सुशांत की दिलचस्पी देखकर जलन होने लगी। जिसके बाद वो बार-बार सुशांत का ध्यान भंग करने की कोशिश कर रही थी।
दरअसल फिल्म के डायरेक्टर दिनेश दीपिका को अपने लिए लकी मानते हैं। एक लीडिंग से बातचीत के दौरान दिनेश ने कहा कि दीपिका मेरे लिए लकी हैं, फिल्म में वह राब्ता के रिक्रिएट वर्जन पर परफॉर्म करती नजर आएंगी।
यह गाना साल 2012 में आई फिल्म एजेंट विनोद में करीना कपूर और सैफ अली खान पर फिल्माया गया था।
ये भी पढ़े- लौट आया टीवी एक्ट्रेस का लापता पति, जानें पूरा मामला