फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'रामायण' का अयोध्या वाला सीन AI से बना? क्लिप शेयर कर यूजर ने किया बड़ा दावा; अब एक्टर ने दी सफाई

Sun, 05 Apr 2026 12:54 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AI Used In Ramayana Teaser: 'रामायण' के टीजर के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दावा किया जा रहा है कि ये एआई से बनाए गए हैं। इस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
रामायण - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीजर रिलीज होने के बाद से अपकमिंग फिल्म 'रामायण' चर्चा में है। जहां कई दर्शक इस फिल्म में रणबीर कपूर के लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई दर्शकों ने इस फिल्म के वीएफएक्स को लेकर आलोचना की है। अब सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि टीजर का कुछ हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया है।
विज्ञापन

क्या टीजर में इस्तेमाल हुआ एआई?
'रामायण' के टीजर में एक शॉट में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में अयोध्या की सड़कों पर चलते हुए दिखाया गया है। यहां जनता उन पर फूल बरसा रही है। शॉट लो एंगल से बदलकर ओवर-द-शोल्डर व्यू में बदल जाता है। जैसे ही रणबीर आगे बढ़ते हैं, उनके बाईं ओर खड़े एक शख्स की पगड़ी का रंग नीले से बदलकर बैंगनी होता हुआ दिखता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कई लोगों ने दावा किया कि इससे यह साबित होता है कि टीजर में एआई का इस्तेमाल किया गया है।
 

रणबीर के निकलने के बाद झुका लड़का
यूजर ने टीजर का एक और क्लिप शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि जब रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में अयोध्या की सड़कों पर चल रहे हैं, तो एक लड़का झुककर उनको प्रणाम करता है। यूजर का दावा है कि रणबीर कपूर जब वहां से निकल गए तब लड़का झुका, इससे लगता है कि यह एआई से बनाया गया वीडियो है।
 

वीडियो क्लिप पर एक्टर ने दिया जवाब
पगड़ी का रंग बदलने वाले वीडियो क्लिप के बारे में एक्टर साकेत पटेल ने दावा किया कि इस सीन में पगड़ी पहने हुए व्यक्ति वही हैं। उन्होंने कहा कि यह सीन असल लोकेशन पर शूट किया गया था, न कि एआई से बनाया गया था। साकेत ने कहा, 'मैं साकेत पटेल हूं। मैं एक एक्टर हूं। मैं एआई नहीं हूं। मजे की बात यह है कि 2026 में, अगर कोई चीज बहुत ज्यादा अच्छी दिखती है, तो लोग उसे नकली कहने लगते हैं।'
 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
आपको बता दें कि 2 अप्रैल को 'रामायण' का टीजर रिलीज हुआ। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। इसमें रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश होंगे। इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें