फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इसमें प्रियंका चोपड़ा आइटम नंबर करने वाली हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा के डांस नंबर जैसी खबरों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका इस फिल्म में आइटम नंबर नहीं करने वाली हैं।
प्रियंका नहीं कर रहीं आइटम नंबर
फिल्म 'लव एंड वॉर' में प्रियंका चोपड़ा के आइटम नंबर करने की खबरों ने सिने जगत में हलचल बढ़ा दी। मगर, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'लव एंड वॉर' में प्रियंका के आइटम नंबर करने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। वे कोई सॉन्ग फिल्म में नहीं करने वाली हैं।