बेवफाई को प्रमोट नहीं करती फिल्म
उन्होंने आगे कहा 'हम किसी भी तरह की बेवफाई को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। यह फैमिली फिल्म है। हर कोई इसे देखते हुए इंजॉय करेगा। यह गलतियों की एक कॉमेडी है। इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रजापति का किसी के साथ अफेयर है।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
ख्याल रहे कि 'पति पत्नी और वो दो' 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। पहले वाली फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया था। नई फिल्म में तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, गुनीत सिंह, दुर्गेश कुमार और आयशा रजा सहायक भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।