फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर? अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन

Mon, 01 Dec 2025 04:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Is Mrunal Thakur Dating: मृणाल ठाकुर ने श्रेयस अय्यर और धनुष के साथ डेटिंग की अफवाहों पर हंसी उड़ाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया की स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ मृणाल ने डेटिंग को लेकर एक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले धनुष के साथ और अब क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ उनके अफेयर की अफवाहें उड़ रही हैं। कथित तौर पर मृणाल और श्रेयस कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मृणाल का वीडियो
मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें मृणाल ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। इस वीडियो में उनकी मां उनके सिर की मालिश कर रही हैं और वो जोर-जोर से हंस रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'वो बातें करते हैं, हम हंसते हैं। अफवाहें मुफ्त का प्रचार हैं और मुझे मुफ्त चीजें बहुत पसंद हैं।' यानी मृणाल ने साफ बता दिया कि वो इन अफवाहों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं और इसे फ्री पब्लिसिटी मानकर खुश हैं।
विज्ञापन

मृणाल का वर्कफ्रंट
मृणाल जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगी। वह वरुण धवन के साथ डेविड धवन की कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है,' अदिवी शेष के साथ एक्शन फिल्म 'डकैत,' और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Who is Raj Nidimoru: कौन हैं सामंथा के पति राज निदिमोरु? जानिए दोनों में से किसकी नेटवर्थ है ज्यादा..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें