क्रिस्टल ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में क्रिस्टल डिसूजा ने काफी चर्चा बटोरी। अब 'धुरंधर 2' में उनकी वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं। इसी बीच क्रिस्टल ने हाल ही में फिल्मीग्यान को दिए एक इंटरव्यू में इन अफवाहों पर जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'अभी तो 'धुरंधर 1' दोबारा थिएटर में चल रही है, तो मैं फिलहाल थिएटर में ही हूं।
'धुरंधर 2' में मैं नहीं हूं। लेकिन मैं इसे देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। 19 तारीख को प्रीमियर में देखूंगी। कौन जाने, अचानक कहीं मैं नजर आ जाऊं।' यानी क्रिस्टल ने साफ कहा कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी मजाकिया बात ने फैंस में कैमियो या सरप्राइज एंट्री की उम्मीद बाकी रख दी है।
कब रिलीज हो रही है 'धुरंधर 2'?
'धुरंधर 2' पहले पार्ट के ठीक बाद की कहानी है। रणवीर सिंह दोबारा हमजा अली के किरदार में हैं, जो अब शेर-ए-बलूच और लयारी का बड़ा नेता बन चुका है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जसकिरत सिंह रंगी से हमजा बनकर पाकिस्तान में घुसपैठ करता है और आतंकी हमलों का बदला लेता है। यह एक जासूसी-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं। 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कौन निभाएगा किसका किरदार?
- अर्जुन रामपाल- आईएसआई के मेजर इकबाल
- संजय दत्त- लयारी टास्क फोर्स के एसपी चौधरी असलम
- आर. माधवन- आईबी चीफ अजय सान्याल (अजीत डोवाल से प्रेरित किरदार)
- सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं