फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में तो नहीं पंहुच गई आलिया भट्ट!

Thu, 05 Dec 2013 05:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की नवोदित कमसिन अदाकारा आलिया भट्ट अपनी पहली ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। अब उनकी फिल्म 'हाइवे' का इंतजार है।
विज्ञापन


लेकिन शायद आलिया आजकल काफी परेशान हैं कहीं वह डिप्रेशन का शिकार तो नहीं हो गईं?

आलिया ने हाल ही में ट्वीट किया है कि मैं कभी बाहर नहीं जाती..दबाव बढ़ रहा है, ऐसा लगता है कि मैं हार मान चुकी हूं। जबसे उन्होंने ये ट्वीट किया है उनके फैंस पशोपेश में हैं क्योंकि आलिया का ये ट्वीट काफी सस्पेंस भरा है।

क्योंकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह खुद को हारा हुआ क्यों महसूस कर रही हैं। अब जानकार अपने-अपने अंदाज में इस ट्वीट का कयास लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ का कहना है कि शायद आलिया किसी बात को लेकर काफी अपसेट हों और उन्होंने ये ट्वीट किया हो तो वहीं कुछ का कहना है कि ये आलिया की आगामी फिल्म हाईवे का धुंआधार डॉयलॉग है जिसे आलिया ने बेहद खास अंदाज में लीक कर दिया है।


बहरहाल उन्होंने जिस तरह से ये ट्वीट किया है उससे इस बात की चिंता भी बढ़ गई है कहीं आलिया डिप्रेशन में तो नहीं चली गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें