फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान का फैंस के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Thu, 11 Apr 2019 04:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Irrfan Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन
इस हफ्ते आए फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के पहले लुक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जिसके बाद आया अपने फैंस के साथ इरफान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपके चेहरे पर इस बात से खुशी की मुस्कान ला देगा कि वे कैंसर से अपनी लड़ाई जीतकर एक बार फिर हर किसी के मनोरंजन के लिए वापस आ गए हैं।
विज्ञापन


'अंग्रेजी मीडियम' के सेट पर बनाए गए इस वीडियो में इरफान अपने स्थानीय फैंस की भीड़ के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की शूटिंग का पैक-अप होने के बाद उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उनके काम पर वापस लौटने की खबर उनके फैंस के लिए अपने आप में ही किसी जीत से कम नहीं है। इन फैंस का उत्साह और मुस्कुराहट देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह इरफान से कितना प्यार करते हैं। आखिर काफी लंबे समय से कैंसर से लड़ाई कर रहे इरफान विजय जो घोषित हुए हैं। 
 
फिल्म का नाम है 'अंग्रेजी मीडियम' है जो दो साल पहले आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। इस फिल्म की शूटिंग उदयपुर में हो रही है जिसे होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं और दिनेश विजन इसके निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें