फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर इरफान खान ने फैंस और IIFA का कुछ इस तरह किया धन्यवाद

Wed, 27 Jun 2018 06:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से अगल पहचान बनाने वाले एक्टर इरफान खान ने इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकडमी (IIFA) और अपने फैंस को उन्हें बेस्ट एक्टर से सम्मानित करने पर धन्यवाद किया है। पता हो कि 24 जून को IIFA ने इरफान खान को उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। जिसको लेकर उन्होंने ट्विटर पर IIFA और अपने फैंस को धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन


इरफान खान ने ट्विटर पर लिखा- 'IIFA और दर्शकों को धन्यवाद जो मेरी इस यात्रा का हिस्सा बने।' पता हो कि इरफान खान को फिल्म 'हिंदी मीडियम' बीते साल मई में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म 'हिंदी मीडियम' शिक्षा तंत्र पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। 

बात करें इरफान खान की अपकमिंग फिल्म ही तो आज उनकी अगली फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलजी हो गया है। उनकी यह फिल्म यात्रा से भरी एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में इरफान खान के साथ मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दलकीर सलमान और एक्ट्रेस मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर को देखने के बाद आप इरफान खान की तारीफ करते नहीं थकेंगे। 'कारवां' का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह 3 अगस्त को रिलीज होगी। आपको बता दें कि इरफान खान इस समय लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें