फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' पर लगा बड़ा आरोप

Sat, 08 Apr 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
'हिंदी मीडियम' के पोस्टर में इरफान खान और पाकिस्तनी एक्ट्रेस सबा कमर
विज्ञापन
एक्टर इरफान खान की आने वाली फिल्म 'हिंदी मीडियम' रिलीज से पहले ही विवाद में फंस गई है। फिल्म के मेकर्स पर कहानी चोरी का आरोप लग गया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर आया जिसे खूब पसंद किया गया, लेकिन ट्रेलर के आते ही फिल्म पर आरोप लगने लगे कि साकेत चौधरी के ये फिल्म 2014 में बंगाली फिल्म 'रामधनु: द रेनबो' की कॉपी है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिबप्रसाद मुखर्जी ने पिछले साल अक्टूबर में फिल्म और टेलीविन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट मुकेश भट्ट को इसके बारे में बताया था और उनसे साकेत चौधरी के खिलाफ एक्शन लेने की बात की थी।

'हिंदी मीडियम' को बंगाली फिल्म 'रामधनु' की कॉपी बताते हुए प्रोड्यूसर शिबप्रसाद मुखर्जी ने लिखा था, 'हाल में हमें हमारे एक बिजनेस पार्टनर और करीबी दोस्त ने बताया कि डायरेक्टर साकेत चौधरी और प्रोड्यूसर दिनेश विजन उनसे मिले और उनसे एक फिल्म में पैसा लगाने की बात कही जिसकी कहानी हूबहू 'रामधनु' से मिलती है। इस फिल्म में इरफान खान लीड रोल में हैं। जब उन्हें मना कर दिया गया तो वो टी-सीरीज के पास पहुंचे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद में फंसी इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम'

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के साथ इरफान खान
'इसके अलावा हमने खुद इस फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए जब इरफान को अप्रोच किया तो उन्होंने भी यही बात कही कि कुछ इसी तरह का रोल उन्हें एक और फिल्म में मिला है जिसकी कहानी एक जैसी है। हमने इस फिल्म को मलयालम फिल्म के अलावा और किसी भाषा में बनाने के लिए किसी को कोई राइट नहीं दिया है। इसलिए इसे कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाए और कड़ी कार्यवाही की जाए।'

प्रोड्यूसर शिबप्रसाद मुखर्जी अब इस मामले को कोर्ट में ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

बता दें कि 'हिंदी मीडियम' में इरफान के अलावा पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी हैं। दोनों ने एक अमीर दंपत्ति का रोल निभाया है जो अपनी बेटी का दाखिला एक अच्छे स्कूल में करवाना चाहते हैं क्योंकि अच्छे स्कूल में जाकर ही अच्छी जिंदगी हासिल की जा सकती है। लेकिन आज के वक्त में बच्चों के दाखिले में कई अड़चनें आती हैं और इसी पर चोट करती है फिल्म 'हिंदी मीडियम'।

ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें