फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म का एक और 'कारवां' लेकर लौटे इरफान खान, दूसरा पोस्टर रिलीज

Tue, 26 Jun 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से चर्चा में चल रही दिग्गज कलाकार इरफान खान की अपकमिंग फिल्म 'कारवां' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का पहला पोस्टर बीती मई को सामने आया था। फिल्म 'कारवां' में मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दलकीर सलमान संग एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन


फिल्म के नए पोस्टर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया। जिसमें इरफान खान कार से बाहर एक कॉफीन पकड़े नजर आ रहे हैं। जबकि सलमान और मिथिला कार के अंदर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में लिखा है- ‘3 खोई हुई आत्माएं, दो डेडबॉडी और जीवन भर की यात्रा।’ 

पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म की तारीख का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म इसी साल 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज डेट का बदलकर पहले किया गया है। यह फिल्म पहले 10 अगस्त को रिलीज होने थी, लेकिन अब यह 3 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अक्षर खुराना ने किया है। 
विज्ञापन


फिल्म में एक खास बात और है कि मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दलकीर सलमान और एक्ट्रेस मिथिला पालकर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं बात करें इरफान खान की तो हाल ही मेंIIFA अवॉर्ड में इरफान खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें