बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की अपकमिंग फिल्म 'कारवां' का पहला गाना रिलीज हो गया है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'कारवां' का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया था कि यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। अब गाने ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
'कारवां' के पहले गाने के नाम 'छोटा का फसाना' है। इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। 'छोटा का फसाना' गाने को लिखा के निर्देशक अक्षर खुराना ने जबकि म्यूजिक अनुराग साकिया का है। बात करें गाने के वीडियो की तो इस गाने के सुनने के बाद आपकी एक बेहतरीन रोड ट्रीप की याद जरूर ताजा हो जाएगी। केरल के खूबसूरत रास्तों के बीच इरफान खान, दलकीर सलमान और एक्ट्रेस मिथिला पालकर की जाती ब्लू बैन बेहद खूबसूरत नजर रही है।
इस गाने के अंदर केरल की ज्यादातर खूबसूरत जगह नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अब तक इस गाने को करीब 1 लाख 50 हजार लोगों ने देख लिया है। बात करें फिल्म 'कारवां' की तो इसकी शूटिंग कोची की खूबसूरत लोकशन पर हुई है। इरफान खान की यह फिल्म यात्रा से भरी एक कॉमेडी फिल्म है। यह 3 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अक्षर खुराना ने किया है।