इरफान खान और सबा कमर की आने वाली फिल्म 'हिंदी मीडियम' का पहला गाना 'सूट सूट' रिलीज कर दिया गया है। इसे देख कर हम तो यही कह रहे हैं कि ये गाना इन दोनों पर वाकई बहुत सूट कर रहा है।
गाना फेमस पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा का है जिसे इस फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। इसे गुरु रंधावा और अर्जुन ने गाया है और बोल भी दोनों ने लिखे हैं। 'सूट सूट' को कंपोज गुरु और रजत नागपाल ने किया है।
ये भी पढ़ें- 'हिंदी मीडियम' का ट्रेलर आउट, हिंदी-इंग्लिश के फेर में फंसे इरफान
इस गाने में इरफान और सबा का रोमांस दिखाया गया है। दोनों गाने में काफी स्टाइलिश भी लग रहे हैं। इरफान और सबा ने फिल्म में एक अमीर दंपत्ति का रोल निभाया है जो अपनी बेटी का दाखिला एक अच्छे स्कूल में करवाना चाहते हैं क्योंकि अच्छे स्कूल में जाकर ही अच्छी जिंदगी हासिल की जा सकती है।