फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan Death News Live Updates: सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान, सिर्फ परिवार और खास दोस्त रहे मौजूद

Wed, 29 Apr 2020 04:23 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार अभिनेता इरफान खान का इंतकाल हो गया है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अपनी आखिरी सांस ली और ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता के निधन पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। याद दिला दें कि इरफान खान ने सिर्फ टीवी और बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाया था। इरफान खान के निधन के बाद बॉलीवुड सहित, खिलाड़ी, नेता और हॉलीवुड के सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
इरफान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:20 PM, 29-Apr-2020

29 अप्रैल की सुबह को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के निधन के बाद दोपहर तीन बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जिसमें कुछ खास दोस्त और परिजन ही शामिल रहे। इरफान के जाने का शोक सिनेमा से लेकर खेल और  राजनीति तक में देखने को मिल रहा है। नेताओं से खिलाड़ी और बॉलीवुड सेलेब्स तक अभिनेता को सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 

04:12 PM, 29-Apr-2020

प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

प्रियंका चोपड़ा ने इरफान खान को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है।
 

04:05 PM, 29-Apr-2020

अभिनेता अर्जुन कपूर ने इरफान खान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने जज्बात जाहिर किए हैं।
 

विज्ञापन
04:02 PM, 29-Apr-2020

आयुष्मान खुराना बोले- बहुत कुछ ले गए

इरफान खान के निधन पर आयुष्मान खुराना ने भी श्रद्धांजलि दी है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी ख्वाहिश जारी करते हुए लिखा  कि बहुत कुछ ले गए हैं आप।



 

03:55 PM, 29-Apr-2020

इरफान के निधन को सलमान ने बताया बड़ा नुकसान

सलमान खान ने इरफान खान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दोनों हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में सलमान ने इरफान के निधन को सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

 

विज्ञापन
03:32 PM, 29-Apr-2020

सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान

मुंबई के अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में इरफान खान को तीन बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया और सिर्फ परिवार और खास दोस्त मौजूद थे।

03:30 PM, 29-Apr-2020

कार्तिक आर्यन ने साझा की अपनी याद

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इरफान खान को याद करते हुए इरफान खान से जुड़ी एक याद भी साझा की है। 
 

03:18 PM, 29-Apr-2020

शाहरुख खान ने खास पंक्तियों के साथ किया इरफान को याद

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने भी अलग अंदाज के साथ ही इरफान खान को याद किया है। इरफान के साथ तस्वीर साझा करते हुए शाहरुख ने लिखा- पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आँखों को भी, क्या क्या ना कहे है” Love u.

 

02:53 PM, 29-Apr-2020

अजय देवगन ने किया इरफान खान को याद

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने भी ट्विटर पर इरफान खान के निधन पर शोक जाहिर किया है। इरफान खान के निधन पर अजय ने लिखा कि ये खबर सुनकर दिल टूट गया।
 

02:49 PM, 29-Apr-2020

अक्षय कुमार ने जाहिर किया दुख

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर इरफान खान की मौत पर दुख जाहिर किया है। 

 

02:25 PM, 29-Apr-2020

पीएम नरेंद्र मोदी का इरफान खान को नमन

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने इरफान खान के निधन को थिएटर और विश्व सिनेमा के लिए क्षति बताया है।
 

02:23 PM, 29-Apr-2020

कालीन भैया ने जाहिर किया दुख

कालीन भैया के नाम से फेमस हो चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी दुख जाहिर किया है

 

02:21 PM, 29-Apr-2020

नेहा कक्कड़ ने जताया शोक

बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार नेहा कक्कड़ ने भी सोशल मीडिया पर इरफान खान को याद किया है। नेहा ने इरफान की तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है।

 

02:20 PM, 29-Apr-2020

इरफान के निधन पर केजरीवाल ने जाहिर किया दुख

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर इरफान खान के निधन पर दुख जाहिर किया है। 
 

02:10 PM, 29-Apr-2020

आशुतोष गोवारिकर ने किया इरफान को याद

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने भी इरफान खान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।
 

02:08 PM, 29-Apr-2020

गीता फोगाट का इरफान को नमन

देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करने वालीं खिलाड़ी गीता फोगाट ने भी ट्विटर पर इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है।
 

02:02 PM, 29-Apr-2020

शत्रुघ्न सिन्हा ने जाहिर किया शोक

बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इरफान खान के निधन पर शोक जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
 

02:01 PM, 29-Apr-2020

देवेंद्र फडणवीस ने किया इरफान को याद

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इरफान खान को याद करते हुए ट्वीट किया है।

01:54 PM, 29-Apr-2020

अमिताभ बच्चन ने इरफान खान को दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इरफान खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ ने ट्वीट करते हुए इरफान खान को याद किया है।
 

01:31 PM, 29-Apr-2020

सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान, सिर्फ परिवार और खास दोस्त रहे मौजूद

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अपनी आखिरी सांस ली। अभिनेता के निधन पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दे कि इरफान खान ने सिर्फ टीवी और बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाया था। इरफान खान के निधन के बाद बॉलीवुड सहित, खिलाड़ी, नेता और हॉलीवुड के सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें