फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद आई इरफान खान और विद्या बालन की फिल्म, जानें क्या है नाम और पहले क्यों नहीं हुई थी रिलीज?

Tue, 05 May 2026 04:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Irrfan Khan and Vidya Balan Movie: मूवी लवर्स के लिए यह एक खुशखबरी है दिवंगत एक्टर इरफान खान और विद्या बालन की एक फिल्म यूट्यूब पर रिलीज कर दी गई है। जानें क्या है फिल्म का नाम और क्यों इसे 25 साल बाद रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
इरफान खान और विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 25 साल पुरानी एक फिल्म आखिरकार अब यूट्यूब पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान और विद्या बालन एक साथ नजर आते हैं। ये फिल्म उस समय कुछ कारणों से रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन हाल ही में इसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। 

क्या है फिल्म का नाम? 

विज्ञापन

दिवंगत एक्टर इरफान खान अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं विद्दा बालन भी बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में कर चुकी हैं। इन दोनों की फिल्म, जो 25 साल पहले शूट हुई थी। उसे आज आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। 

फिल्म का नाम ‘द लास्ट टेनेंट’ है। यह फिल्म विद्या बालन के करियर के शुरुआती दौर की है, जिसे काफी समय पहले शूट किया गया था। मूवी किसी वजह से रिलीज नहीं हो पाई और करीब दो दशकों से ज्यादा समय तक बंद पड़ी रही। 

इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान की पुण्यतिथि पर किया रिलीज 
इस फिल्म को सार्थक दासगुप्ता ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसका प्रोडक्शन नीना और सार्थक दासगुप्ता ने किया है। इसे अब इरफान खान की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि के रूप में रिलीज किया गया है, जिससे इसकी रिलीज और भी इमोशनल बन गई है।

ये भी पढ़ें- ‘कलिगनर के पीछे खड़ा बच्चा… आज उन्हीं की पार्टी पर भारी!’, राम गोपाल वर्मा के पोस्ट से मचा बवाल, जानें मामला

इतने साल बाद क्यों हुई रिलीज? 
यह फिल्म इतने समय तक रिलीज नहीं हो सकी क्योंकि इसका फुटेज भी खो गया था। बाद में डायरेक्टर सार्थक दासगुप्ता को इसका एक पुराना VHS टेप मिला, जिसके बाद उन्होंने इसे फिर से तैयार कर यूट्यूब पर रिलीज किया। यह उनकी पहली फिल्म भी है।

विज्ञापन

विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya

रिलीज पर क्या बोलीं विद्या बालन? 
विद्या बालन ने भी फिल्म की रिलीज पर अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने कहा, ‘‘द लास्ट टेनेंट’ को इतने समय बाद देखना बहुत ही अविश्वसनीय महसूस हो रहा है। मैं उस समय अपने करियर की शुरुआत कर रही थी और अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। इरफान खान के साथ काम करना उस समय भी खास था और आज और भी खास है, क्योंकि यह उनके साथ मेरा एकमात्र स्क्रीन शेयर है।’

रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही यूट्यूब पर इसके करीब 2 लाख व्यूज पहुंच चुके हैं। इरफान खान के फैंस के लिए यह रिलीज एक बेहद इमोशनल पल बन गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें